Monday, September 21

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सोमवार को जबलपुर आगमन

स्थानीय कार्यक्रम में होंगे शामिल, दोपहर 12.30 बजे भोपाल के लिए होंगे रवाना

जबलपुर, 10 अगस्त 2026। (सद्वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सोमवार, 10 अगस्त को जबलपुर आगमन होगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. यादव सोमवार सुबह 10.55 बजे भोपाल से वायुयान द्वारा जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जबलपुर में आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वे दोपहर 12.30 बजे डुमना एयरपोर्ट से वायुयान द्वारा भोपाल के लिए रवाना होंगे।

मुख्यमंत्री के जबलपुर प्रवास को लेकर प्रशासन द्वारा आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।

(SDNA)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *