Monday, September 21

उज्जैन में भारत छोड़ो आंदोलन की स्मृति में निकली अगस्त क्रांति तिरंगा यात्रा

कांग्रेस सेवादल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने लिया राष्ट्रभक्ति और एकता का संकल्प

उज्जैन, 10 अगस्त 2026। (सद्वार्ता)  भारत छोड़ो आंदोलन एवं अगस्त क्रांति दिवस की स्मृति में रविवार को शहर एवं जिला ग्रामीण कांग्रेस सेवादल, उज्जैन के तत्वावधान में अगस्त क्रांति तिरंगा यात्रा सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में कांग्रेस परिवार के पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9:30 बजे चरक भवन के समीप स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर शहर कांग्रेस कार्यालय तक तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रभक्ति एवं देश की एकता का संदेश दिया।

इसके पश्चात सुबह 11 बजे शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में शहर एवं ग्रामीण कांग्रेस सेवादल की नवनियुक्त अध्यक्षाओं का पदभार ग्रहण एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर श्रीमती सीमा पटेल को शहर कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष तथा श्रीमती रोशनी नामदेव को जिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष बनाए जाने पर उनका स्वागत एवं सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष महेश परमार, शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश भाटी, पूर्व सांसद सत्यनारायण पंवार, प्रदेश कांग्रेस सेवादल उपाध्यक्ष अरुण रोचवानी, वरिष्ठ नेता मनोहर बैरागी, डॉ. चैनसिंह चौधरी (जिलाध्यक्ष, ग्रामीण कांग्रेस सेवादल), कुलदीप सिंह जाट (शहर अध्यक्ष, शहर कांग्रेस), डॉ. विजय बोडाना (जिलाध्यक्ष, यंग ब्रिगेड सेवादल), संगठन महासचिव अजय राठौर, नेता प्रतिपक्ष रवि राय, ललित मीणा, सुनील कच्छवाहा, पार्षद छोटेलाल मंडलोई, लीला बाई चौहान, रश्मि त्रिवेदी, हेमंत कोली, पुरुषोत्तम ठाकुर, रईस मंसूरी, अभिषेक शर्मा, संचित शर्मा, राजेंद्र चंदेल, पोप सिंह पंवार, बंटी खान, देवीलाल जाटवा, सूर्या नेता, शेर खान, हुकुम सिंह आंजना, संगीता गोस्वामी, पार्वती फूलेरिया, फरहान मारवाड़ी, नीलम विश्वास, सबा कुरैशी, ऊषा मालवीय सहित कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में देश की आजादी के लिए संघर्ष करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को याद किया गया। वक्ताओं ने स्वतंत्रता संग्राम के मूल्यों को स्मरण करते हुए राष्ट्रभक्ति, सामाजिक एकता और देश की अखंडता का संदेश दिया।

कार्यक्रम का संचालन जिला ग्रामीण कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष डॉ. चैनसिंह चौधरी ने किया। आभार शहर कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष कुलदीप सिंह जाट ने व्यक्त किया।

उपरोक्त जानकारी मीडिया प्रभारी हेमंत कोली ने दी।

(SDNA)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *