शिव तत्व को प्रबंधन शिक्षा में शामिल कर विद्यार्थी बनें भविष्य के सफल लीडर : प्रो. डॉ. धर्मेंद्र मेहता
सफल करियर की कुंजी स्वयं को लगातार पुनर्गठित करने की क्षमता : क्रिएटिव गुरु इंजी. पुनीत भटनागर
उज्जैन। पंडित जवाहरलाल नेहरू व्यवसाय प्रबंध संस्थान (जेएनआईबीएम), सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय, उज्जैन के दीक्षारंभ समारोह के प्रथम चरण का आयोजन पावन सावन माह के द्वितीय सोमवार को किया गया। समारोह में प्रख्यात क्रिएटिव गुरु एवं संस्थान के एल्युमनी इंजी. पुनीत भटनागर गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में शामिल हुए। उन्होंने विद्यार्थियों को बदलते तकनीकी दौर के अनुरूप स्वयं को लगातार विकसित करने का संदेश दिया।
इंजी. पुनीत भटनागर ने कहा कि जेनरेशन जी ऐसे दौर में प्रवेश कर रही है, जब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) तेजी से प्रत्येक उद्योग को प्रभावित कर रहा है। उन्होंने कहा कि एआई और प्रबंधन से जुड़ी चुनौतियां केवल तकनीकी, मेडिकल या प्रबंधन विशेषज्ञता तक सीमित नहीं हैं, बल्कि इनके लिए जिम्मेदार और विवेकपूर...




