Monday, September 21

mumbai

मुंबई में मारवाड़ी-गुजराती सोशल काउंसिल का भव्य शपथ ग्रहण समारोह, राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजित बागमार ने रखा देशव्यापी विस्तार का लक्ष्य
Maharashtra, mumbai, West Zone States

मुंबई में मारवाड़ी-गुजराती सोशल काउंसिल का भव्य शपथ ग्रहण समारोह, राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजित बागमार ने रखा देशव्यापी विस्तार का लक्ष्य

एक वर्ष में 700 से अधिक जिलों में कार्यालय और 10 हजार से अधिक कार्यकर्ताओं को जोड़ने का लक्ष्य मुंबई। मारवाड़ी एवं गुजराती समाज के सामाजिक, राष्ट्रहित एवं राजनीतिक विकास तथा समाज के लोगों की समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से स्थापित मारवाड़ी-गुजराती सोशल काउंसिल का भव्य शपथ ग्रहण समारोह मुंबई में आयोजित हुआ। समारोह में काउंसिल के नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं निदेशक मंडल के सदस्यों ने समाज और राष्ट्रहित में सक्रिय भूमिका निभाने की शपथ ली। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजित बागमार के मार्गदर्शन में काउंसिल के अध्यक्ष संपतलाल जैन के नेतृत्व में 25 सक्रिय एवं गतिशील सदस्यों ने पद एवं सामाजिक दायित्व की शपथ ग्रहण की। इस अवसर पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त अध्यक्ष, पदाधिकारियों एवं निदेशकों को शुभकामनाएं दीं। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अ...